फ्रेंडस ऑफ शान कम्युनिटी ने आनंद निकेतन आश्रम में होली उत्सव का आयोजन किया 

फ्रेंडस ऑफ शान कम्युनिटी ने आनंद निकेतन आश्रम में होली उत्सव का आयोजन किया

बिलासपुर होली का त्योहार सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि खुशियों को बांटने का भी अवसर है। इसी संदेश को साकार करते हुए फ्रेंड्स ऑफ शान कम्युनिटी ने “आनंद निकेतन आश्रम” में  होली उत्सव का आयोजन किया।

संस्था द्वारा 50 से अधिक बच्चों को होली किट वितरित की गई। किट में पिचकारी, गुलाल रंग, इमरती, टोपी, समोसा, लड्डू और जूस सहित कई सामग्री शामिल थी। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली मनाई और उनके चेहरों पर मुस्कान साफ झलक रही थी।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष शशि सिंह सिसोदिया, सचिव पुष्पा मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रीति पटेल, पीआरओ वर्षा तिवारी, एडवाइज़र संध्या सिंह चौहान, आरती द्विवेदी, प्रीत साहू सहित आश्रम के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के जीवन में रंग और खुशियां भरना है, ताकि वे भी हर त्योहार को पूरे आनंद के साथ मना सकें।

  • Related Posts

    आरएसएस कार्यालय कॉलकर कुंज में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस.

    आरएसएस कार्यालय कॉलकर कुंज में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस. बिलासपुर–शनिवार  को बिलासपुर संघ कार्यालय के कॉलकर कुंज में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व…

    लीनेस क्लब सुप्रीम ने मनाया सावन उत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस

    लीनेस क्लब सुप्रीम ने मनाया सावन उत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस बिलासपुर में ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स सी.जी.-1 स्वर्णिम की इकाई लीनेस क्लब बिलासपुर सुप्रीम द्वारा सावन उत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *