तखतपुर में भू-माफिया पर पुलिस का शिकंजा, दुकानदार और पत्रकारों को धमकी देने के आरोप में तब्बू मिरी पर FIR दर्ज

तखतपुर में भू-माफिया पर पुलिस का शिकंजा, दुकानदार और पत्रकारों को धमकी देने के आरोप में तब्बू मिरी पर FIR दर्ज

तखतपुर में सरकारी और रेलवे की भूमि पर कब्जे को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। छोटे दुकानदारों को डराने-धमकाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तखतपुर पुलिस ने नामजद आरोपी तब्बू मिरी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक, वार्ड क्रमांक 01 ब्लॉक कॉलोनी निवासी ज्ञानेंद्र कुमार देवांगन पिछले 19 वर्षों से महाराणा प्रताप चौक, मंडी चौक में ‘राशि फोटोकॉपी’ नाम से दुकान संचालित कर रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि पिछले कुछ समय से तब्बू मिरी स्वयं को जमीन का मालिक बताकर दुकान खाली कराने का दबाव बना रहा था।पीड़ित ने शिकायत में बताया कि आरोपी और उसके साथियों ने फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद भयभीत दुकानदार ने तखतपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।मामले को गंभीरता से लेते हुए तखतपुर पुलिस ने FIR क्रमांक 0371/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 और धारा 351(3) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।इधर पत्रकारों को भी धमकी मिलने की बात सामने आने के बाद नगर के मीडियाकर्मियों में भारी आक्रोश है। पत्रकार संगठनों ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।सूत्रों के अनुसार पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। मारपीट, अवैध वसूली, जमीन कब्जा और धमकी से जुड़े पुराने मामलों की भी समीक्षा की जा रही है। वहीं स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने आरोपी के खिलाफ जिला बदर जैसी सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश जारी है।

  • Related Posts

    रामसिंह ठाकुर को अंबिकापुर जेल भेजा गया, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

    🚨 BIG BREAKING — बिलासपुर रामसिंह ठाकुर को अंबिकापुर जेल भेजा गया, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला बिलासपुर। खपरगंज मामले को लेकर आज न्यायालय की प्रक्रिया…

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण बिलासपुर। 28 अगस्त की रात हुए विवाद, पथराव, तोड़फोड़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *