अपराध दर्ज होते ही सकरी पुलिस का एक्शन, चंद घंटों में 6 आरोपी गिरफ्तार कोयला चोरी और मिलावट का बड़ा खुलासा

अपराध दर्ज होते ही सकरी पुलिस का एक्शन, चंद घंटों में 6 आरोपी गिरफ्तार कोयला चोरी और मिलावट का बड़ा खुलासा

बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में कोयला चोरी और मिलावट के एक बड़े रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में अपराध दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर उच्च गुणवत्ता वाले कोयले की चोरी कर उसमें निम्न गुणवत्ता का कोयला मिलाकर कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है। भाटिया एनर्जी एंड कोल बेनिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि आर.के. पाण्डेय ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि दीपका कोल माइंस से एफ/जी ग्रेड का कोयला प्लांट के लिए भेजा गया था, लेकिन प्लांट पहुंचने पर जांच में कोयले की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई।जांच के दौरान ट्रेलर चालकों से पूछताछ की गई, जिसमें खुलासा हुआ कि उच्च गुणवत्ता वाले कोयले की चोरी कर उसमें निम्न गुणवत्ता का कोयला मिलाया गया था। आरोप है कि यह पूरा खेल बालाजी कोल ट्रेडिंग एंड कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों और प्लांट के सुपरवाइजर की मिलीभगत से किया जा रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सकरी थाना पुलिस, एसीसीयू और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में आशिक हुसैन अंसारी, फैजान रजा अंसारी, फुजैल अंसारी, गौरव राजपूत, सीबू खान और दिलीप कुमार यादव शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।

सकरी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से कोयला चोरी और मिलावट के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

  • Related Posts

    राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं

    राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं बिलासपुर। शहर के अयोध्या नगर में राम दरबार उत्सव मंडली की ओर से 11…

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *