वट सावित्री पूजा के दौरान बरगद के पेड़ में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

वट सावित्री पूजा के दौरान बरगद के पेड़ में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

 बिहार कि राजधानी पटना के (फतुहा) में वट सावित्री पूजा के अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए बरगद के पेड़ के चारों ओर कच्चा सूत (धागा) लपेटकर परिक्रमा कर रही थीं, इसी दौरान पूजा के लिए जलाए गए घी के दीये की लौ पेड़ पर बंधे सूखे धागों तक पहुंच गई, जिससे अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते धागों और पेड़ में आग की लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की मिनी दमकल गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

  • Related Posts

    महिला सुरक्षा और पुनर्वास की व्यवस्थाओं का जायजा लेने बीड पहुंचीं डॉ. ममता साहू

    महिला सुरक्षा और पुनर्वास की व्यवस्थाओं का जायजा लेने बीड पहुंचीं डॉ. ममता साहू बीड, महाराष्ट्र। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने महाराष्ट्र के बीड स्थित…

    संसद भवन में छत्तीसगढ़ की आवाज बनीं प्रशंसा पांडे, राष्ट्रीय मंच पर किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व

    संसद भवन में छत्तीसगढ़ की आवाज बनीं प्रशंसा पांडे, राष्ट्रीय मंच पर किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभा प्रशंसा पांडे ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *