42 की उम्र में जीता सपना, बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं Mrs. India International Queen 2026

42 की उम्र में जीता सपना, बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं Mrs. India International Queen 2026

बिलासपुर की बेटी ने राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।42 वर्ष की उम्र में अपने सपनों को साकार करते हुए बिलासपुर की एंजेल चौकसे ने Mrs. India International Queen “Alluring” 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ और बिलासपुर का गौरव बढ़ाया है।दिल्ली के होटल लीला इंटरनेशनल में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में भारत के साथ सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, दुबई, कतर, अमेरिका और लंदन सहित कई देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पांच दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में कैटवॉक, टैलेंट राउंड, इंट्रोडक्शन, पर्सनैलिटी असेसमेंट, ग्रूमिंग और प्रश्नोत्तर जैसे कई चुनौतीपूर्ण चरण हुए।एंजेल चौकसे ने बताया कि फैशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट में उनकी रुचि कॉलेज के समय से ही थी। उस दौरान उन्होंने “मिस होम साइंस” का खिताब भी जीता था। लेकिन शादी, परिवार और जिम्मेदारियों के चलते उनका सपना कुछ समय के लिए पीछे छूट गया। इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और एक बार फिर पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को नई उड़ान दी।करीब एक वर्ष तक लगातार फिटनेस, योग, कैटवॉक, ग्रूमिंग, पब्लिक स्पीकिंग और व्यक्तित्व विकास पर मेहनत करने के बाद उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनीं।एंजेल चौकसे ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पति रितेश चौकसे, बेटी विनस चौकसे, माता-पिता, सास-ससुर, परिवार, मित्रों, प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे बिलासपुर और छत्तीसगढ़ का सम्मान है।
उन्होंने प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के लिए एक प्रेरणादायक संदेश भी दिया। उनका कहना है कि “सपनों की कोई उम्र नहीं होती। यदि आपके अंदर जुनून, मेहनत और आत्मविश्वास है, तो किसी भी उम्र में अपने सपनों को साकार किया जा सकता है।अंत में एंजेल चौकसे ने मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि को समाज तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका रही है। उन्होंने अपनी यह जीत बिलासपुर और छत्तीसगढ़ की जनता को समर्पित की।

  • Related Posts

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के प कार्यक्रम “हमर…

    पिता की सीख से राजनीति की पाठशाला तक पहुंचे अमर अग्रवाल, बोले- जो नहीं आता, उसे सीखना मेरा जुनून

    हमर पहुना’ में बिलासपुर विधायक,पूर्व मंत्री ने सुनाया बचपन से अब तक का राजनीतिक सफर, पिता को बताया अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक; संजीवनी 108, महतारी एक्सप्रेस 102 से अरपा तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *