बिलासपुर में किन्नर की बेरहमी से हत्या! मारपीट के बाद गला दबाकर मौत, सड़क किनारे मिली लाश!

बिलासपुर में किन्नर की बेरहमी से हत्या! मारपीट के बाद गला दबाकर मौत, सड़क किनारे मिली लाश!

बिलासपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है सकरी थाना क्षेत्र के जोंकी गांव में तनु खान नामक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। मृतका का शव सड़क किनारे पड़ा मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पहले तनु खान के साथ मारपीट की गई और उसके बाद कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी में साथी किन्नरों पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की असली वजह और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

  • Related Posts

    बिलासपुर में मटकी बांधते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक।

    बिलासपुर में मटकी बांधते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक। बिलासपुर जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारी उस वक्त हादसे में बदल गई, जब…

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण बिलासपुर। 28 अगस्त की रात हुए विवाद, पथराव, तोड़फोड़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *