गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर आयोजित हुआ संदेश कार्यक्रम, समरसता और समानता का दिया संदेश

गुरु रविदास  की 650वीं जयंती पर आयोजित हुआ संदेश कार्यक्रम. समरसता और समानता का दिया संदेश

बिलासपुर संत शिरोमणि गुरु रविदास  की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके समरसता, समानता एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में देशभर में “650वीं जयंती संदेश कार्यक्रम” आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम कालकर कुंज, संघ कार्यालय, मनोहर टॉकीज के पास, जुना बिलासपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ध्रुव मीरशा, अध्यक्ष, चर्म शिल्पकार आयोग, छत्तीसगढ़ रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता शांतनु मुखोपाध्याय ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय मेहरा, प्रदेश अध्यक्ष, सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ तथा माधव प्रेरणा केंद्र के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता रमेश वर्मा, प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ प्रांत ने संत गुरु रविदास जी के जीवन, कृतित्व एवं उनके प्रेरणादायी विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का समरसता, समानता और मानवता का संदेश आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है तथा उनके विचार सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम का आयोजन माधव प्रेरणा केंद्र, बिलासपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजन, युवा, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं

    राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं बिलासपुर। शहर के अयोध्या नगर में राम दरबार उत्सव मंडली की ओर से 11…

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *