जिला अधिवक्ता संघ चुनाव परिणाम घोषित: अनुराग बाजपेयी बने अध्यक्ष, विवेक पांडेय संभालेंगे सचिव की जिम्मेदारी
बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। शनिवार को हुए मतदान के बाद मतगणना पूरी हुई और नई कार्यकारिणी के नामों का ऐलान कर दिया गया। चुनाव परिणाम सामने आते ही विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मतदान और मतगणना
संघ के चुनाव में शनिवार को मतदान हुआ था। कुल 2446 मतदाताओं में से 1819 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। वहीं 17 अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को डाक मतपत्र से मतदान किया था। मतदान के बाद मतपेटियां सिविल लाइन थाना में जमा कराई गई थीं। रविवार की सुबह प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतपेटियां मतगणना स्थल लाई गईं। देर शाम तक सभी प्रमुख पदों के परिणाम घोषित किए गए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी
अध्यक्ष: अनुराग बाजपेयी – 380 मतों के अंतर से विजयी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: धनंजय सिंह
कनिष्ठ उपाध्यक्ष महिला: राधा रजक
सचिव: विवेक पांडेय – 179 मतों से
सह सचिव: शंकर चतुर्वेदी – 183 मतों से
ग्रंथालय सचिव: मनोज सिंह ठाकुर – 96 मतों से
कोषाध्यक्ष: श्वेता शास्त्री – 270 मतों से
सचिव दिग्रस्कर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक: 289 मतों से
कार्यकारिणी सदस्य
महिला आरक्षित पद: अधिवक्ता हेमलता साहू 1152 मत प्राप्त कर प्रथम एवं प्रतीक्षा सिंह 862 मत प्राप्त कर द्वितीय वरियता में निर्वाचित हुईं।कार्यकारिणी सामान्य के 4 पदों के लिए देर शाम तक मतगणना जारी रही।परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।नई कार्यकारिणी से अधिवक्ताओं को उम्मीद है कि वह अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, न्यायिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों के समाधान और जिला अधिवक्ता संघ को नई दिशा देने का कार्य करेगी। अब सभी की निगाहें नवगठित कार्यकारिणी के आगामी कार्यों पर टिकी हैं।





