बिलासपुर से 1008 रामभक्तों का विशाल जत्था अयोध्या रवाना, 25 एसी बसों में निकली रामधाम यात्रा

हनुमान जी की प्रतिमा को प्रथम सीट पर विराजित कर शुरू हुई यात्रा, केंद्रीय मंत्री समेत जनप्रतिनिधियों ने भगवा ध्वज दिखाकर किया रवाना

बिलासपुर चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर बिलासपुर एक बार फिर रामभक्ति के रंग में रंग गया। बुधवार दोपहर सिविल लाइन पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का विशाल जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। 25 एसी बसों और 10 कारों के काफिले को केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे सहित जनप्रतिनिधियों ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। पूरे परिसर में “जय श्रीराम” के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो उठा।दोपहर करीब एक बजे अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाते ही यात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस दौरान पवनपुत्र हनुमान जी की प्रतिमा को बस की पहली सीट पर विराजित कर पूजा-अर्चना की गई और उन्हें यात्रा का पथप्रदर्शक माना गया।

सिविल लाइन पुलिस मैदान सुबह से ही भगवा वेशभूषा, तिलक और भजन-कीर्तन से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मंच पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, कलेक्टर संजय अग्रवाल, आईजी राम गोपाल गर्ग, एसएसपी रजनेश सिंह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजकुमार सचदेव सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे।यात्रा से पहले दोपहर 12:50 बजे मंच से महाआरती की गई, जिसके साथ पूरा मैदान “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद यात्रियों को पटका, आईडी कार्ड, प्रसाद, भोजन, जल और यात्रा सामग्री वितरित की गई। हर बस में एक टीम लीडर और पांच स्वयंसेवकों की टोली तैनात की गई है। यात्रा के साथ एंबुलेंस, मेडिकल स्टाफ, सुरक्षा दल और कंट्रोल टीम भी रवाना हुई।

हनुमान जी बने प्रथम यात्रीअयोध्या दर्शन यात्रा समिति के सदस्य रौशन सिंह ने बताया कि परंपरा के अनुसार इस बार भी यात्रा की पहली सीट पर पवनपुत्र हनुमान की प्रतिमा विराजित कर पूजा-अर्चना की गई। मान्यता है कि हनुमान जी की उपस्थिति से यात्रा सुरक्षित और सफल होती है। श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर उनका आशीर्वाद लिया और जयकारों के साथ बसों में सवार हुए

25 बसें और 10 कारों का काफिला

इस वर्ष यात्रा का स्वरूप और भी विशाल रहा। कुल 25 एसी बसें और 10 कारों में श्रद्धालु और सेवादल रवाना हुए। हर वाहन में सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सामग्री, पानी, भोजन और आपात व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पूरी यात्रा को आधुनिक संचार व्यवस्था से जोड़ा गया है, जिससे हर वाहन की लाइव लोकेशन पर नजर रखी जा सकेगी।

प्रशासन और समिति की संयुक्त तैयारी

कलेक्टर, आईजी, एसएसपी और नगर निगम की टीम सुबह से ही व्यवस्था की निगरानी में जुटी रही। बसों की तकनीकी जांच, यात्रियों की सूची, आईडी सत्यापन और सुरक्षा प्रोटोकॉल के बाद ही वाहनों को रवाना किया गया।

अयोध्या में होगा भव्य स्वागत

समिति के सदस्य रौशन सिंह ने बताया कि अयोध्या पहुंचने पर श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और दर्शन की पूरी व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की गई है। वहां यात्रियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाएगा

प्रवीण झा तीसरी बार बने यात्रा संयोजक

यात्रा संयोजक प्रवीण झा लगातार तीसरे वर्ष इस भव्य आयोजन का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह यात्रा केवल आयोजन नहीं बल्कि सेवा का अवसर है। उनका उद्देश्य है कि हर श्रद्धालु सुरक्षित, सम्मानपूर्वक और पूर्ण आस्था के साथ अयोध्या धाम पहुंचे।

Related Posts

बिलासपुर प्रेस क्लब में ‘माता तीजन बाई सम्मान’ का पोस्टर विमोचित, संघर्षरत महिला कलाकारों को भी मिलेगा सम्मान

बिलासपुर प्रेस क्लब में ‘माता तीजन बाई सम्मान’ का पोस्टर विमोचित, संघर्षरत महिला कलाकारों को भी मिलेगा सम्मान बिलासपुर छत्तीसगढ़ की लोककला और लोक कलाकारों के सम्मान को समर्पित “माता…

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसईसीएल योग महोत्सव का भव्य आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसईसीएल योग महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन योग स्वस्थ, संतुलित एवं सक्रिय जीवन का आधार है : हरीश दुहन बिलासपुर,  12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *