अयोध्या की धरा पर छलक उठी आस्था, रामलला के हुए दिव्य दर्शन, भक्तों ने कहा सफल हुआ जीवन 

अयोध्या की धरा पर छलक उठी आस्था, रामलला के हुए दिव्य दर्शन, भक्तों ने कहा सफल हुआ जीवन

  •  बिलासपुर से अयोध्या पहुंचा श्रद्धालुओं का विशाल जत्था
  • त्रिवेणी संगम स्नान से लेकर रामलला दर्शन तक भाव-विभोर हुए भक्त

बिलासपुर चैत्र नवरात्र रामनवमी के पावन अवसर में बिलासपुर से निकले 1008 रामभक्तों का दिव्य जत्था आज अयोध्या पहुंचा, जहां रामलला के प्रथम दर्शनों ने श्रद्धालुओं का मन भाव-विभोर कर दिया। भगवा वेशधारी भक्तों ने संगम स्नान, पदयात्रा और भजन-कीर्तन के बीच ऐसी आध्यात्मिक अनुभूति पाई, जिसने उनके जीवन को नई दिशा देने का काम किया। भक्तों ने कहा कि अयोध्या पहुंचकर लगा मानो जीवन सफल हो गया।बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड से 25 मार्च की सुबह 1008 रामभक्तों का विशाल जत्था विधिवत मंत्रोच्चार और जयघोषों के बीच रवाना हुआ। यात्रा संयोजक प्रवीण झा और उनकी टीम ने पूरे मार्ग में भक्तों की सुरक्षा, भोजन, आवास और चिकित्सा व्यवस्था का बारीकी से ध्यान रखा। बसों में हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित कर भक्तों ने गर्जनापूर्ण ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ यात्रा प्रारंभ की। 26 मार्च को आज अयोध्या पहुंचते ही स्थानीय स्वयंसेवकों ने पुष्पवर्षा कर भक्तों का स्वागत किया। होटल में विश्राम के बाद सभी श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए पदयात्रा के रूप में श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। रामलला के दर्शन करते ही श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। बिलासपुर के केसी मिश्रा ने कहा दर्शन के उस पल ने आत्मा को शांति दी, लगा मानो प्रभु ने अपने चरणों में बुला लिया। वहीं युवा श्रद्धालु अमित साहू ने बताया यह यात्रा मेरे जीवन में परिवर्तन का क्षण बन गई है। मैं अयोध्या से लौटकर नशामुक्त और अनुशासित जीवन जीने का संकल्प लेकर जा रहा हूं। यात्रा के दौरान प्रयागराज संगम स्नान भी शामिल रहा, जहां गंगा, यमुना और सरस्वती के मिलन ने भक्तों को आंतरिक शुद्धि का एहसास कराया। पूरे कार्यक्रम में स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका ने यात्रा को अनुशासित और सफल बनाया।

  • संगम स्नान से मिली आत्मिक शुद्धि

प्रयागराज पहुंचते ही सभी 1008 श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। भक्तों ने बताया कि गंगा, यमुना और सरस्वती के इस पवित्र मिलन स्थल पर स्नान करते ही मन जैसे पवित्र हो गया। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि संगम का जलाभिषेक केवल शरीर का नहीं, बल्कि आत्मा का शुद्धिकरण है। इस क्षण ने यात्रा की आध्यात्मिकता को और गहरा कर दिया।

  • रामलला के दर्शनों से छलक पड़ा भाव

यात्रा समिति के सक्रिय सदस्य रौशन सिंह ने कहा कि अयोध्या पहुंचकर रामलला के पहले ही दर्शन में भक्तों की आंखें भर आईं। पदयात्रा के दौरान गूंजते जयघोष वातावरण में ऊर्जा भर रहे थे। बिलासपुर की श्रद्धालु सरिता वर्मा ने कहा दर्शन के क्षण में लगा जैसे प्रभु ने स्वयं अपना आशीर्वाद दिया। वहीं बुजुर्ग श्रद्धालु संतोष चौहान ने कहा जीवन में पहली बार ऐसा दिव्य अनुभव हुआ

  • भक्तों की सेवा में जुटे रहे स्वयंसेवक 

यात्रा में स्वयं सेवक रामप्रताप सिंह, रौशन सिंह, एके कंठ,ललित पुजारा,त्रिभुवन सिंह, रिंकू मित्रा, मुकेश झा, हरिशंकर कुशवाहा,चंद्र किशोर प्रसाद,संजय द्विवेदी, सागर साहू,अजीत पंडित, राकेश राय,सन्नी गिरी, जयदीप घोष,सन्नी गिरी,शौलेन्द्र सिंह,माधव सिंह,नितीन श्रीवास्तव,रुपेश कुशवाहा, विक्की राय, हर्ष सिंह, प्रमोद सिंह, विनय सिंह, अंबिकेश पांडे, ईश्वर यादव, समर्पित जैन, प्रकाश देबनाथ,ऋतिक गिरी, त्रिलोकी तिवारी,सनद पटेल, प्रभात चौधरी का सराहनी योगदान है।और कई अन्य लोगों की सेवा महत्वपूर्ण रही। भोजन, आवास, चिकित्सा तथा अनुशासन व्यवस्था को उन्होंने अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से संभाला। श्रद्धालुओं ने कहा स्वयंसेवकों की सेवा भावना ने यात्रा को यादगार और सरल बना दिया।

  • युवाओं में भक्ति के साथ जागा संकल्प

यात्रा में शामिल कई युवाओं ने बताया कि अयोध्या दर्शन ने उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। बिलासपुर के युवा संजय वस्त्रकार ने कहा रामलला के दर्शन ने मेरे भीतर नई ऊर्जा जगाई है। वहीं विद्यार्थी शुभम राज ने कहा यह यात्रा भक्ति से बढ़कर आत्म-सुधार का संदेश देती है, मैं लौटकर समाज सेवा में सक्रिय रहूंगा।

  • भक्ति, अनुशासन और भावनाओं का संगम

पूरी यात्रा अनुशासन, आस्था और सामूहिक ऊर्जा का अद्भुत उदाहरण रही। बसों में भजन-कीर्तन, पदयात्रा में जयघोष और संगम स्नान की अनुभूति ने हर भक्त को भीतर तक छू लिया। भक्तों ने कहा रामभक्ति केवल पूजा नहीं, जीवन को दिशा देने वाली शक्ति है। यात्रा संयोजक प्रवीण झा ने कहा हमारा उद्देश्य भक्तों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक अनुभव उपलब्ध कराना था। भक्तों का जत्था कल वापस लौटेगी।

Related Posts

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिलासपुर का कार्य विस्तार योजना एवं प्रतिनिधि सभा वृत्त कथन

बिलासपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिलासपुर का कार्य विस्तार योजना एवं प्रतिनिधि सभा वृत्त कथन हुआ । इस बैठक में  गणेश जी विभाग प्रचारक बिलासपुर का सानिध्य प्राप्त हुआ इनके द्वारा…

बिलासपुर से 1008 रामभक्तों का विशाल जत्था अयोध्या रवाना, 25 एसी बसों में निकली रामधाम यात्रा

हनुमान जी की प्रतिमा को प्रथम सीट पर विराजित कर शुरू हुई यात्रा, केंद्रीय मंत्री समेत जनप्रतिनिधियों ने भगवा ध्वज दिखाकर किया रवाना बिलासपुर चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर बिलासपुर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *