क्षेत्रीय नशा मुक्ति, पर्यावरण स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
पवन सिंह और माया रूपेश कंवर रहे मुख्य अतिथि, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
चैतमा क्षेत्र में नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पवन सिंह एवं माया रूपेश कंवर उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। वहीं, क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए स्वच्छता अभियान तथा पौधारोपण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।अतिथियों ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व की जानकारी
देते हुए सामाजिक विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रभा सिंह ठाकुर, द्वारा दी गई।





