3 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

3 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

बेलगहना चौकी पुलिस ने तीन वर्ष से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 4 जुलाई 2023 को पीड़िता ने चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फरवरी 2023 से 19 जून 2023 के बीच आरोपी रामबली पटेल, निवासी करहीकछार, ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस चौकी बेलगहना थाना कोटा में अपराध क्रमांक 571/2023 धारा 376 (2) (ढ) भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

घटना के बाद से आरोपी रामबली पटेल फरार चल रहा था। विवेचना के दौरान बेलगहना पुलिस द्वारा आरोपी रामबली पटेल पिता रामलखन पटेल, उम्र 36 वर्ष, निवासी करहीकछार की लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन उसके पास मोबाइल नहीं होने के कारण उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी।

18 मार्च 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान प्रधान आरक्षक प्रफुल्ल सिंह एवं आरक्षक धीरज जायसवाल को मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर फरार आरोपी रामबली पटेल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।

 

Related Posts

कोटा दर्री कापा गांव में  गौमांस मिलने से हड़कंप , दो आरोपी गिरफ्तार, कई फरार; हिंदू संगठनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग!!

कोटा दर्री कापा गांव में  गौमांस मिलने से हड़कंप , दो आरोपी गिरफ्तार, कई फरार; हिंदू संगठनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग कोटा थाना क्षेत्र के दर्री कापा गांव…

पत्रकार से मारपीट के आरोप में आरक्षक पर एफआईआर, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

बिलासपुर। शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित अंबा पेट्रोल पंप में बाइक की मामूली टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *