सीपत , चखना सेंटर में विवाद, मारपीट में आर्मी जवान समेत तीन लोग घायल।

सीपत , चखना सेंटर में विवाद, मारपीट में आर्मी जवान समेत तीन लोग घायल।

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र में स्थित शराब भट्टी के पास चखना सेंटर में हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना में भारतीय थल सेना के जवान विनोद कुमार लोनिया समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नरगोड़ा निवासी भरत लाल लोनिया (29 वर्ष) 18 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे सीपत स्थित शराब भट्टी  में शराब लेने गया था, इसी दौरान वहां मौजूद अरविंद सिंह ठाकुर से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि अरविंद सिंह ठाकुर ने गाली-गलौज करते हुए अपने साथियों को बुला लिया।

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान हाथ-मुक्कों, डंडों और नुकीली वस्तु से हमला किया गया, जिससे भरत लाल लोनिया को कमर, सिर, दोनों कंधों और पैरों में चोटें आईं।

बताया जा रहा है कि जब विवाद के दौरान बीच-बचाव करने कमल मिश्रा और भारतीय थल सेना के जवान विनोद कुमार लोनिया पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस घटना में विनोद कुमार लोनिया और कमल मिश्रा को भी चोटें आई हैं।

घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीपत ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया।

इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर सीपत पुलिस ने आरोपी अरविंद सिंह ठाकुर एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

रामसिंह ठाकुर को अंबिकापुर जेल भेजा गया, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

🚨 BIG BREAKING — बिलासपुर रामसिंह ठाकुर को अंबिकापुर जेल भेजा गया, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला बिलासपुर। खपरगंज मामले को लेकर आज न्यायालय की प्रक्रिया…

बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण

बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण बिलासपुर। 28 अगस्त की रात हुए विवाद, पथराव, तोड़फोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *