पचपेड़ी में सनसनी: कमरे में खून से लथपथ मिली ग्रामीण की लाश, गला रेतने के निशान… हत्या या आत्महत्या?

पचपेड़ी-जोंधरा-संदिग्ध-मौत

पचपेड़ी में सनसनी: कमरे में खून से लथपथ मिली ग्रामीण की लाश, गला रेतने के निशान… हत्या या आत्महत्या?

बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोंधरा में मंगलवार शाम एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चंदन नट (45 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि चंदन नट मंगलवार शाम भिक्षा मांगकर घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद वह अपने बड़े भाई के साथ कुछ देर बैठकर बातचीत करता रहा। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। कुछ समय बाद घर की बहू पूजा के लिए कमरे में पहुंची, जहां उसने चंदन नट को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी

मृतक के गले पर किसी धारदार हथियार से गहरे कट के निशान पाए गए हैं। घटना के समय घर में अन्य सदस्य भी मौजूद थे, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या आत्महत्या।

सूचना मिलने पर पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम को लेकर रहस्य बना हुआ है।

  • Related Posts

    रामसिंह ठाकुर को अंबिकापुर जेल भेजा गया, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

    🚨 BIG BREAKING — बिलासपुर रामसिंह ठाकुर को अंबिकापुर जेल भेजा गया, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला बिलासपुर। खपरगंज मामले को लेकर आज न्यायालय की प्रक्रिया…

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण बिलासपुर। 28 अगस्त की रात हुए विवाद, पथराव, तोड़फोड़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *