बिलासपुर के रामा मैग्नेटो मॉल में होगा मानसून क्वीन 2026 का आयोजन

बिलासपुर के रामा मैग्नेटो मॉल में होगा ‘मानसून क्वीन 2026’ का आयोजन

बिलासपुर। मानसून के खुशनुमा मौसम को खास बनाने के लिए रामा मैग्नेटो मॉल, बिलासपुर में ‘मानसून क्वीन 2026’ फैशन शो एवं क्वीन कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 24 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर आयोजित होगा।मानसून थीम पर आधारित इस खास कार्यक्रम में प्रतिभागी हरे रंग की थीम पर अपनी स्टाइल और व्यक्तित्व का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और अनोखी शैली को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर देना है।प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए ‘ड्रेस इन ग्रीन, फ्लॉन्ट योर स्टाइल और वॉक विद कॉन्फिडेंस’ की थीम रखी गई है। फैशन शो के दौरान प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, स्टाइल और प्रस्तुति के आधार पर ‘मानसून क्वीन 2026’ का चयन किया जाएगा।आयोजकों ने शहर की महिलाओं से इस खास आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपनी क्वीन एनर्जी एवं मानसून ग्लैम के साथ कार्यक्रम का हिस्सा बनने की अपील की है

  • Related Posts

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के प कार्यक्रम “हमर…

    पिता की सीख से राजनीति की पाठशाला तक पहुंचे अमर अग्रवाल, बोले- जो नहीं आता, उसे सीखना मेरा जुनून

    हमर पहुना’ में बिलासपुर विधायक,पूर्व मंत्री ने सुनाया बचपन से अब तक का राजनीतिक सफर, पिता को बताया अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक; संजीवनी 108, महतारी एक्सप्रेस 102 से अरपा तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *