अलग नगर निगम की मांग को लेकर बड़ा ऐलान, 1 सितंबर से आमरण अनशन?

अलग नगर निगम की मांग को लेकर बड़ा ऐलान, 1 सितंबर से आमरण अनशन

बिलासपुर। शहर के अरपा पार क्षेत्र सरकंडा को अलग नगर निगम बनाने की मांग तेज हो गई है। नागरिक सुरक्षा मंच ने मांग पूरी कराने के लिए आंदोलन का ऐलान किया है। मंच के संयोजक अमित तिवारी 1 सितंबर से आमरण अनशन शुरू करेंगे। उन्होंने सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह जानकारी दी।अमित तिवारी ने कहा कि वर्तमान में अरपा पार क्षेत्र नगर निगम के 22 वार्डों में फैला हुआ है। आबादी और क्षेत्रफल के लगातार विस्तार के साथ यहां शहरी सुविधाओं और विकास कार्यों की जरूरत भी बढ़ रही है। ऐसे में अरपा पार क्षेत्र के लिए अलग नगर निगम का गठन समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अलग नगर निगम बनने से क्षेत्र में विकास कार्यों की बेहतर योजना बन सकेगी और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्रशासनिक सुविधा होगी।

केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

इस मांग को लेकर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन के बाद केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखकर अरपा पार क्षेत्र को अलग नगर निगम बनाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई और निराकरण करने को कहा गया है। इसके बावजूद अब तक मांग पर ठोस निर्णय नहीं होने से नागरिक सुरक्षा मंच ने आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है

मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

अमित तिवारी ने कहा कि अरपा पार क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से अलग नगर निगम की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र की बढ़ती आबादी, विस्तार और विकास की आवश्यकताओं को देखते हुए सरकार को इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि 1 सितंबर से शुरू होने वाला आमरण अनशन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। मंच ने क्षेत्र के नागरिकों से आंदोलन में सहयोग और भागीदारी की अपील की है।

  • Related Posts

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के प कार्यक्रम “हमर…

    पिता की सीख से राजनीति की पाठशाला तक पहुंचे अमर अग्रवाल, बोले- जो नहीं आता, उसे सीखना मेरा जुनून

    हमर पहुना’ में बिलासपुर विधायक,पूर्व मंत्री ने सुनाया बचपन से अब तक का राजनीतिक सफर, पिता को बताया अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक; संजीवनी 108, महतारी एक्सप्रेस 102 से अरपा तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *