सर्व विप्र ब्राह्मण समाज में धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव,सावन की मस्ती और महिलाओं की प्रतिभा का संगम,

सावन की मस्ती और महिलाओं की प्रतिभा का संगम, सर्व विप्र ब्राह्मण समाज ने मनाया सावन महोत्सव

बिलासपुर। सर्व विप्र ब्राह्मण समाज द्वारा सावन महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। सावन के पावन महीने को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा और कला का शानदार प्रदर्शन किया।सावन महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें गायन, एकल

नृत्य, समूह नृत्य और सावन सुंदरी प्रतियोगिता प्रमुख रूप से शामिल रही। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कहीं मधुर गीतों की प्रस्तुति देखने को मिली तो कहीं एकल और समूह नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम में सावन सुंदरी प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसमें समाज की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान और सावन की थीम के अनुरूप अपनी सुंदरता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रस्तुति के आधार पर वर्षा दुबे को सावन सुंदरी का विजेता घोषित किया गया। विजेता के नाम की घोषणा होते ही उपस्थित महिलाओं ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋचा पाठक द्वारा की गई। उन्होंने सावन महोत्सव के आयोजन को समाज की महिलाओं के लिए एक बेहतर मंच बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं की प्रतिभा को सामने आने का अवसर मिलता है और समाज में आपसी मेल-जोल एवं भाईचारा भी मजबूत होता है।आयोजन के दौरान महिलाओं ने सावन के पारंपरिक रंग और संस्कृति को भी जीवंत किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और

आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए उपस्थित सदस्यों ने उनका लगातार हौसला बढ़ाया।इस अवसर पर गायत्री शुक्ला, श्रुति पांडेय, निलिमा शर्मा, नेहा मिश्रा, अंशुल पांडेय, संध्या पांडेय एवं पीआरओ वर्षा तिवारी सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।कुल मिलाकर सर्व विप्र ब्राह्मण समाज का सावन महोत्सव महिलाओं की प्रतिभा, संस्कृति और आपसी एकता का सुंदर संगम रहा। रंगारंग प्रस्तुतियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के प कार्यक्रम “हमर…

    पिता की सीख से राजनीति की पाठशाला तक पहुंचे अमर अग्रवाल, बोले- जो नहीं आता, उसे सीखना मेरा जुनून

    हमर पहुना’ में बिलासपुर विधायक,पूर्व मंत्री ने सुनाया बचपन से अब तक का राजनीतिक सफर, पिता को बताया अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक; संजीवनी 108, महतारी एक्सप्रेस 102 से अरपा तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *