बिलासपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा बिलासपुर प्रेस क्लब ।।

बिलासपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा बिलासपुर प्रेस क्लब

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बिलासपुर प्रेस क्लब में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने एक सराहनीय निर्णय लेते हुए ध्वजारोहण का दायित्व क्लब के उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी को सौंपा, जिसकी पत्रकारों द्वारा प्रशंसा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सभी सदस्यों के

एकत्रित होने के साथ हुई। इसके बाद विधिवत भारत माता की पूजा-अर्चना की गई, पुष्प अर्पित किए गए और श्रीफल भेंट किया गया। इसके उपरांत उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल गूंज उठा। उपस्थित सभी लोगों ने ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया और इसके बाद पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया गया। इस अवसर पर  प्रेस क्लब कि कार्यकारणी अध्यक्ष अजीत मिश्रा उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी सह सचिव हरि किशन गंगवानीकोषाध्यक्ष किशोर सिंह कार्यकारणी कैलाश यादव,वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद स्वरूप सेव और बूंदी वितरित किए गए। पूरे आयोजन का वातावरण देशभक्ति, भाईचारे और सौहार्द की भावना से ओत-प्रोत रहा।

  • Related Posts

    सकरी  TI संजय शिंदे की कार्रवाई से ग्रामीण खुश, 50 महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

     सकरी  TI संजय शिंदे की कार्रवाई से ग्रामीण खुश, 50 महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार बिलासपुर। थाना सकरी में पदस्थ थाना प्रभारी संजय शिंदे द्वारा क्षेत्र में चोरी एवं…

    सर्वविप्र महिला समाज ने किया कुमकुमार्चन पूजन, कन्या भोज और गरबा का आयोजन

    सर्वविप्र महिला समाज ने किया कुमकुमार्चन पूजन, कन्या भोज और गरबा का आयोजन बिलासपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्वविप्र महिला समाज द्वारा रविवार, 11 अक्टूबर को मां दुर्गा की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *