विश्व हिन्दू परिषद ने मोहन होनप को जिला प्रचार प्रमुख का दायित्व सौंपा

विश्व हिन्दू परिषद ने मोहन होनप को जिला प्रचार प्रमुख का दायित्व सौंपा

बिलासपुर। विश्व हिन्दू परिषद, बिलासपुर जिला द्वारा संगठन के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता  मोहन होनप  को जिला प्रचार प्रमुख का दायित्व प्रदान किया गया है। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री मोहन होनप के अनुभव, समर्पण एवं सक्रियता से विश्व हिन्दू परिषद के संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी तथा संगठन की गतिविधियों एवं विचारों को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।जिला प्रचार प्रमुख के रूप में  होनप संगठन की गतिविधियों, सेवा कार्यों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।विश्व हिन्दू परिषद, बिलासपुर जिला के पदाधिकारियों ने कहा कि उनके नेतृत्व एवं सक्रिय सहभागिता से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाज में धर्म, संस्कृति एवं सेवा के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर  मोहन होनप को संगठन की ओर से शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट पर उठाए सवाल

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *