बिलासपुर प्रेस क्लब में ‘माता तीजन बाई सम्मान’ का पोस्टर विमोचित, संघर्षरत महिला कलाकारों को भी मिलेगा सम्मान

बिलासपुर प्रेस क्लब में ‘माता तीजन बाई सम्मान’ का पोस्टर विमोचित, संघर्षरत महिला कलाकारों को भी मिलेगा सम्मान

बिलासपुर छत्तीसगढ़ की लोककला और लोक कलाकारों के सम्मान को समर्पित “माता तीजन बाई सम्मान” के दूसरे संस्करण का पोस्टर  बिलासपुर प्रेस क्लब में विमोचित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री सोनाली सहारे, माता तीजन बाई की पोती भावना, वरिष्ठ कलाकार लता राही, वरिष्ठ छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार एवं माता तीजन बाई सम्मान समिति के अध्यक्ष अलीम बंशी के साथ प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, सहसचिव हरिकिशन गंगवानी एवं कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव उपस्थित रहे।समिति अध्यक्ष अलीम बंशी ने बताया कि इस सम्मान का उद्देश्य प्रदेश की लोककला, विशेषकर पंडवानी परंपरा और संघर्षरत कलाकारों को उचित पहचान एवं सम्मान दिलाना है। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले वर्ष आयोजित समारोह में 40 से अधिक पंडवानी कलाकारों को सम्मानित किया गया था, जबकि इस वर्ष 30 पंडवानी कलाकारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने बताया कि इस बार पहली बार छत्तीसगढ़ की उन संघर्षशील महिला कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने 14 से 18 फिल्मों में अभिनय किया है, लेकिन अब तक किसी बड़े सम्मान या पुरस्कार से वंचित रही हैं। समिति के अनुसार, माता तीजन बाई ने स्वयं ऐसी 10 महिला कलाकारों को “माता तीजन बाई सम्मान” प्रदान करने की घोषणा की है। यह सम्मान उनके कला-साधना, संघर्ष और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रति योगदान को समर्पित होगा।  सम्मान के लिए नामांकित छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री सोनाली सहारे ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि माता तीजन बाई जैसी महान लोक कलाकार के नाम से सम्मानित होना किसी भी कलाकार के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने पंडवानी कला को देश-विदेश तक पहचान दिलाने में माता तीजन बाई के संघर्ष और योगदान की सराहना की।सोनाली सहारे ने बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। आयोजन समिति ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल प्रचार-प्रसार नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के कोने-कोने तक इस सम्मान समारोह की जानकारी पहुंचाना तथा लोक कलाकारों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।

  • Related Posts

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के प कार्यक्रम “हमर…

    पिता की सीख से राजनीति की पाठशाला तक पहुंचे अमर अग्रवाल, बोले- जो नहीं आता, उसे सीखना मेरा जुनून

    हमर पहुना’ में बिलासपुर विधायक,पूर्व मंत्री ने सुनाया बचपन से अब तक का राजनीतिक सफर, पिता को बताया अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक; संजीवनी 108, महतारी एक्सप्रेस 102 से अरपा तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *