मोदी की गारंटी का दिलाया याद, मितानिनों ने नियमितीकरण की उठाई मांग! सरकार से वादा पूरा करने की अपील!!

मोदी की गारंटी का दिलाया याद, मितानिनों ने नियमितीकरण की उठाई मांग! सरकार से वादा पूरा करने की अपील!!

बिलासपुर। मितानिन और मितानिन प्रशिक्षक कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार से नियमितीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है। कर्मचारियों ने कहा  कि सरकार ने अपने घोषणा पत्र और “मोदी की गारंटी” के तहत मितानिन कार्यक्रम के नियमितीकरण का वादा किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।वर्तमान में मितानिन कार्यक्रम ठेकेदारी व्यवस्था के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि इस व्यवस्था को समाप्त कर कार्यक्रम को नियमित किया जाए, ताकि मितानिनों और प्रशिक्षकों को रोजगार की सुरक्षा मिल सके तथा स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन अधिक प्रभावी ढंग से हो सके कर्मचारियों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत प्रदेश में बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी कार्यरत हैं। ऐसे में लगभग 72 हजार मितानिन और 3250 मितानिन प्रशिक्षकों को भी नियमित सेवा का लाभ मिलना चाहिए। घोषणा पत्र में किए गए वादों को जल्द पूरा करते हुए मितानिन कार्यक्रम का नियमितीकरण किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि इससे उनके भविष्य को सुरक्षा मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

फिलहाल इस मांग को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है? अब यह देखना होगा कि सरकार मितानिन कर्मचारियों की मांगों पर क्या निर्णय लेती है।

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट पर उठाए सवाल

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *