डॉक्टर्स डे और सीए डे पर लायंस क्लब बिलासपुर दायित्व ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

डॉक्टर्स डे और सीए डे पर लायंस क्लब बिलासपुर दायित्व ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

बिलासपुर लायंस क्लब  दायित्व द्वारा  डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समाज सेवा और अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में डॉ. शालिनी अग्रवाल, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. स्वप्निल घृतलहरे, डॉ. सोनम खरे, डॉ. चांदनी गुप्ता, डॉ. आशुतोष सिंह तथा सीए लायन दिनेश अग्रवाल का शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष लायन एकता मलिक, सचिव लायन डॉ. बरखा रानी सिंह एवं कोषाध्यक्ष लायन श्वेता अग्रवाल सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर केवल बीमारियों का इलाज नहीं करते, बल्कि अपने समर्पण, सेवा और संवेदनशीलता से लोगों के जीवन में नई उम्मीद और विश्वास का संचार करते हैं। वहीं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आर्थिक पारदर्शिता, ईमानदारी और वित्तीय अनुशासन की मजबूत नींव रखकर समाज और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।लायंस क्लब बिलासपुर दायित्व ने इस अवसर पर समाज के सभी डॉक्टरों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को डॉक्टर्स डे और सीए डे की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके योगदान के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं

    राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं बिलासपुर। शहर के अयोध्या नगर में राम दरबार उत्सव मंडली की ओर से 11…

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *