एनसीपी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार और जनसेवा का लिया संकल्प

एनसीपी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार और जनसेवा का लिया संकल्प

बिलासपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का 27वां स्थापना दिवस बुधवार को जिलेभर में उत्साह, गरिमा और संगठनात्मक एकजुटता के साथ मनाया गया। बहतराई स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लेकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, विकास और अधिकारों की आवाज पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है और आगे भी आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती का आधार कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास को बताया।कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी गांव, शहर और वार्ड स्तर तक अपनी पहुंच मजबूत करते हुए लोगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम कर रही है। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी रणनीतियों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करें और जनता से सीधे संवाद स्थापित करें।यह आयोजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा के मार्गदर्शन तथा प्रदेश अध्यक्ष निलेश विश्वास के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश यूथ अध्यक्ष रावस्कर गोरख, हिमांशु राज, प्रदेश प्रवक्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान संगठन की भावी योजनाओं और विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई।समारोह के अंत में केक काटकर पार्टी का 27वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती, जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

  • Related Posts

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के प कार्यक्रम “हमर…

    पिता की सीख से राजनीति की पाठशाला तक पहुंचे अमर अग्रवाल, बोले- जो नहीं आता, उसे सीखना मेरा जुनून

    हमर पहुना’ में बिलासपुर विधायक,पूर्व मंत्री ने सुनाया बचपन से अब तक का राजनीतिक सफर, पिता को बताया अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक; संजीवनी 108, महतारी एक्सप्रेस 102 से अरपा तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *