आरक्षक बना आरक्षक का दुश्मन! पुरानी वीडियो को फर्जी तरीके से वायरल कराकर पैसे की मांग, चाय वाला बना मास्टरमाइंड!!

आरक्षक बना आरक्षक का दुश्मन! पुरानी वीडियो को फर्जी तरीके से वायरल कराकर पैसे की मांग, चाय वाला बना मास्टरमाइंड!!

बिलासपुर सोशल मीडिया में इन दोनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक आरक्षक को शराब के नशे में बताया जा रहा है लेकिन अगर वीडियो ध्यान से देखेंगे तो उसमें आरक्षक कहीं भी शराब का सेवन करते नहीं दिख रहा है वीडियो में साफ तौर पर आरक्षक सोते हुए दिखाई दे रहा है वीडियो बनाने वाला व्यक्ति जब वीडियो बनाते हुए आगे घूमता है तब एक कोने में शराब की बोतले दिखाई देती है वीडियो का सच कितना है यह तो जांच का विषय है!
लेकिन इस वीडियो के बाद अब एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है जिससे यह वायरल वीडियो एक फर्जी वीडियो के तौर पर सामने आ रहा है
हालांकि हम किसी भी वीडियो  ऑडियो की पुष्टि नहीं करते हैं ।लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस ऑडियो वीडियो को एक चायवाले के माध्यम से फैलाया गया, जिसे एक अन्य आरक्षक ने जानबूझकर वायरल कराया, ताकि उसके निजी दुश्मनी का बदला लिया जा सके। हालांकि, एसपी द्वारा इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है, और कुछ लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। अभी तक वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह साफ है कि किसी ने पुरानी क्लिप को इस्तेमाल करके आरक्षक की छवि को धूमिल करने की कोशिश की है।

  • सोशल मीडिया और सच्चाई!

आप सभी से अपील है कि कोई भी वीडियो या सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, बिना पुष्टि के उस पर विश्वास न करें।

हम अक्सर चाय की दुकानों पर बैठकर या कहीं घूमते हुए आसानी से लोगों पर भरोसा कर लेते हैं, लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि कभी-कभी वही लोग हमारे विश्वास का गलत फायदा उठाते हैं। किसी भी खबर का सच जानने के लिए आधिकारिक जांच और सतर्कता ज़रूरी है।

  • Related Posts

    राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं

    राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं बिलासपुर। शहर के अयोध्या नगर में राम दरबार उत्सव मंडली की ओर से 11…

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *