खैरझिटी में कोटा पुलिस का प्रहार: 13.5 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

खैरझिटी में कोटा पुलिस का प्रहार: 13.5 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर,चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान के तहत थाना कोटा पुलिस ने अवैध महुआ शराब की बिक्री करने वाले एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खैरझिटी में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम खैरझिटी में दबिश दी।

छापेमारी के दौरान आरोपी मनोज सोनवानी (53 वर्ष), निवासी ग्राम खैरझिटी, थाना कोटा के कब्जे से एक 10 लीटर क्षमता की प्लास्टिक जरीकेन में भरी 10 लीटर तथा सात पॉलीथिन में भरी कुल 3.5 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 13.5 लीटर तथा अनुमानित कीमत 2,700 रुपये बताई गई है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 445/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई। टीम में प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी, एएसआई गोपाल प्रसाद खांडेकर, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक संजय श्याम एवं धर्मेंद्र साहू की विशेष भूमिका रही।

  • Related Posts

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के प कार्यक्रम “हमर…

    पिता की सीख से राजनीति की पाठशाला तक पहुंचे अमर अग्रवाल, बोले- जो नहीं आता, उसे सीखना मेरा जुनून

    हमर पहुना’ में बिलासपुर विधायक,पूर्व मंत्री ने सुनाया बचपन से अब तक का राजनीतिक सफर, पिता को बताया अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक; संजीवनी 108, महतारी एक्सप्रेस 102 से अरपा तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *