कालकर कुंज संघ कार्यालय में निःशुल्क पंचतत्व चिकित्सा शिविर संपन्न

कालकर कुंज संघ कार्यालय में निःशुल्क पंचतत्व चिकित्सा शिविर संपन्न

बिलासपुर स्थित कालकर कुंज संघ कार्यालय में आज दिनांक 9 मई 2026 को निःशुल्क पंचतत्व चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर ग्राम विकास आरोग्य संस्थानम् की वृहत योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों के सभी नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकें तथा इस पुरातन चिकित्सा पद्धति के प्रति जनसामान्य में जागरूकता बढ़े

  • मुख्य अतिथि.  गोरेलाल जी, वरिष्ठ प्रचारक, घुमंतू कार्य मध्य क्षेत्र
  •  विशिष्ट अतिथि.  महावीर जी, कार्यालय प्रमुख, कालकर कुंज
  •  विशिष्ट अतिथि.  रोहित भांगे, विभाग संयोजक, ग्राम विकास

चिकित्सक दल

  •  डॉ. धीरेंद्र यादव, गव्य सिद्ध चिकित्सक
  •  डॉ. अवंतिका अग्रवाल, एक्यूपंचर चिकित्सक
  •  डॉ. अर्चना अग्रवाल, एक्यूपंचर चिकित्सक
  •  डॉ. पवार जी, सेवानिवृत्त आयुर्वेद चिकित्सक

शिविर में पंचतत्व – पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश – पर आधारित प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से जोड़ों का दर्द, मधुमेह, रक्तचाप, गैस, अपच एवं अन्य पुराने रोगों का निःशुल्क परीक्षण व उपचार किया गया। सैकड़ों नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया।

मुख्य अतिथि  गोरेलाल जी ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा स्वस्थ भारत की कुंजी है। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविर निरंतर आयोजित किए जाएंगे। कालकर कुंज संघ कार्यालय में प्रत्येक शनिवार होम्योपैथी चिकित्सा शिविर एवं प्रत्येक रविवार आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर भी निरंतर आयोजित होते हैं। आशा है कि सभी नागरिक अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए इन शिविरों का उपयोग करेंगे। इस अवसर पर  अवधेश जी,  नारायण मूर्ति जी,  मोहनीश जी,  देवेंद्र पाठक जी, बस्ती प्रमुख  कीर्तिवर्धन गुप्ता जी, बूथ अध्यक्ष  शिव देवांगन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, आपत्तिजनक कंटेंट मामले में पुलिस की कार्रवाई

    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, आपत्तिजनक कंटेंट मामले में पुलिस की कार्रवाई अंबिकापुर। सोशल मीडिया पर सक्रिय इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस…

    क्षेत्रीय नशा मुक्ति, पर्यावरण स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

    क्षेत्रीय नशा मुक्ति, पर्यावरण स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न पवन सिंह और माया रूपेश कंवर रहे मुख्य अतिथि, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश चैतमा क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *