बैलगाड़ी पर दूल्हे बने विधायक, सारथी बने उप मुख्यमंत्री अरुण साव
बेमेतरा छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक अनूठा और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव स्वयं बैलगाड़ी के सारथी बने और दूल्हे के रूप में सवार थे बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू बेमेतरा में आयोजित सामूहिक मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के दौरान विधायक दीपेश साहू ने सादगी और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह करने का निर्णय लिया। उनकी बारात पारंपरिक बैलगाड़ी में निकाली गई, जिसकी लगाम स्वयं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संभाली।
इस विशेष अवसर पर राजधानी रायपुर से बेमेतरा पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सारथी की भूमिका निभाकर न केवल दूल्हे विधायक की बारात का नेतृत्व किया, बल्कि भारतीय राजनीति में एक अलग मिसाल भी पेश की। बैलगाड़ी में निकली यह बारात लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही और कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस अनूठे दृश्य का स्वागत किया।
सादगी, परंपरा और सामाजिक संदेश से जुड़ा यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीति के गलियारों में भी इसे एक अलग और यादगार पहल के रूप में देखा जा रहा है।





