भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की छत्तीसगढ़ इकाई का गठन…अनिल पुष्पकर बने प्रदेश अध्यक्ष तो वहीं मनीष शरण बने प्रदेश महासचिव।

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की छत्तीसगढ़ इकाई का गठन…अनिल पुष्पकर बने प्रदेश अध्यक्ष तो वहीं मनीष शरण बने प्रदेश महासचिव

रायपुर प्रदेशभर के पत्रकारों को एकजुट करने और उनके हितों की रक्षा के लिए’भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ’ ने छत्तीसगढ़ इकाई का धमाकेदार गठन कर दिया गया है।संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर वरिष्ठ पत्रकार “अनिल पुष्पकर” को प्रदेश अध्यक्ष और बिलासपुर के “मनीष शरण” को प्रदेश महासचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।आपको बता दें कि इस नई और मजबूत टीम में किसे क्या जिम्मेदारी मिली है

प्रदेश अध्यक्ष: अनिल पुष्पकर

प्रदेश महासचिव: मनीष शरण (बिलासपुर)

प्रदेश उपाध्यक्ष: जावेद अली जैदी

प्रदेश उपाध्यक्ष: लवलेश द्विवेदी

प्रदेश कोषाध्यक्ष: विवेकी पंजवानी

सदस्य: अमित पाटले बिलासपुर बनाया गया है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनिल पुष्पकर ने साफ कर दिया है कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनकी सामाजिक सुरक्षा और पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त बनाना है। उन्होंने जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में संगठन का विस्तार करने का दावा भी किया है।वहीं, बिलासपुर से ताल्लुक रखने वाले नवनियुक्त महासचिव मनीष शरण ने कहा कि चाहे शहरी क्षेत्र हो या सुदूर ग्रामीण इलाका, हर पत्रकार की समस्या को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। पत्रकारों के कल्याण, उनकी सुरक्षा और ट्रेनिंग के लिए जल्द ही एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।इस नई कार्यकारिणी के गठन के बाद से ही पूरे छत्तीसगढ़ के पत्रकार साथियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पत्रकारों का मानना है कि अनिल पुष्पकर के नेतृत्व और मनीष शरण के संगठनात्मक अनुभव से संघ को एक नई ऊर्जा मिलेगी। प्रदेशभर से लगातार दोनों दिग्गज पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं मिलने का सिलसिला जारी है।

  • Related Posts

    पंच से संसद  फिर मंत्रालय तक… ‘हमर पहुना’ में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने सुनाया संघर्ष का सफर, बिलासपुर में रखा विकास का विजन

    पंच से संसद  फिर मंत्रालय तक… ‘हमर पहुना’ में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने सुनाया संघर्ष का सफर, बिलासपुर में रखा विकास का विजन बिलासपुर प्रेस क्लब के लोकप्रिय संवाद…

    छत्तीसगढ़ के गहना माता तीजन बाई अब हमर बीच नइं रहिन पंडवानी के गूंज अब याद बनगे, माता तीजन बाई ल कोटि-कोटि नमन

    छत्तीसगढ़ के गहना माता तीजन बाई अब हमर बीच नइं रहिन पंडवानी के गूंज अब याद बनगे, माता तीजन बाई ल कोटि-कोटि नमन पद्म विभूषण लोकगायिका माता तीजन बाई का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *