भाजपा कार्यालय में तीन राज्यों की जीत का रंग। परिवर्तन, झालमुड़ी और ढोल के संग 

भाजपा कार्यालय में तीन राज्यों की जीत का रंग। परिवर्तन,झालमुड़ी और ढोल के संग ।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी कि तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यालय बिलासपुर में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ ढोल ताशे के साथ आतिशबाजी कर मिष्ठान व झाल मुडी का वितरण किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एक-दूसरे बधाई देकर खुशी का इजहार कियाइस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने तीन राज्यों की ऐतिहासिक जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह संगठन को मजबूत करने का आव्हान किया। सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव में बंगाल की जनता के विश्वास, विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा सुशासन की अपेक्षा का प्रतीक है। जनता ने परिवर्तन, सुरक्षा और विकास के पक्ष में अपना मत देकर एक नए युग की शुरुआत की है।

इस मौके पर पर प्रदेश मंत्री भाजपा हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, गुलशन ऋषि, अजीत सिंह भोग, किशोर राय, दुर्गेश पाण्डेय, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, घनश्याम कौशिक, तुलसी बघेल, चंद्रप्रकाश मिश्रा, शैलेन्द्र यादव, देवेन्द्र पाठक, राकेश लालवानी, मनोज सोनी, एस.श्रीनिवास राव, जुगल अग्रवाल, शेखर पाल, गणेश रजक, नारायण गोस्वामी, बल्लू हरियाणी, प्रवीर सेन गुप्ता, दिनेश देवांगन, अशोक मिथुन, सचिन कायरवार, देवेश खत्री, केतन वर्मा, नीतिन छाबड़ा, राकेश मिश्रा, चिक्की बोले, सन्नी केशरी, अनिल चैहान, देवाशीष दत्ता, विकास सलूजा सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के प कार्यक्रम “हमर…

    पिता की सीख से राजनीति की पाठशाला तक पहुंचे अमर अग्रवाल, बोले- जो नहीं आता, उसे सीखना मेरा जुनून

    हमर पहुना’ में बिलासपुर विधायक,पूर्व मंत्री ने सुनाया बचपन से अब तक का राजनीतिक सफर, पिता को बताया अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक; संजीवनी 108, महतारी एक्सप्रेस 102 से अरपा तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *