बिलासपुर में दिखा बंगाल विजय का अनोखा रूप, सर्राफा एसोसिएशन ने झालमुड़ी खिलाकर मनाया जीत का जश्न,

सराफा अध्यक्ष कमल सोनी बने ‘झालमुड़ी वाले’: बंगाल में भाजपा की जीत पर शहर में दिखा जश्न का अलग रंग

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए शहर में अनोखे अंदाज़ में जश्न मनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के बीच झालमुड़ी बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कमल सोनी ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के मार्गदर्शन व सौरभ सिंह की नेतृत्व में पिछले डेढ़ महीने से बिलासपुर सराफा के कुछ कार्यकर्ता लगातार पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत के लिए मेहनत कर थे, आज इस जीत के बाद बंगाल की जनता को साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे अवसर पर खुशी मनाना जरूरी है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत जनता के विश्वास और विकास की जीत है। उन्होंने इसे देशभर में पार्टी के बढ़ते प्रभाव का संकेत बताया। जश्न के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी उत्साह के साथ इस जीत का स्वागत किया और झालमुड़ी का आनंद लेते हुए खुशी साझा की। शहर में इस आयोजन ने एक अलग ही माहौल बना दिया।

वाटर कूलर का लोकार्पण

भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए आम जनों की सुविधा के लिए वाटर कूलर का लोकार्पण संरक्षक ब्रजमोहन सोनी से करवाया। जिला अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बाजार आने वाले ग्राहकों और राहगीरों को ठंडे और शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस दौरान सचिव श्रीकांत पांडे,महेंद्र शाह, पंकज पारेख ,छेदीलाल सराफ, अजय सराफ, जितेंद्र सोनी, सूरज सोनी सहित बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी उपस्थित रहे। सराफा एसोसिएशन के इस कदम की स्थानीय नागरिकों और खरीदारों ने जमकर प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि व्यस्त बाजार में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होने से अब उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।

  • Related Posts

    मुंगेली नाका चौक में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक ने महिला को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल।

    बिलासपुर। शहर के शेफर्ड स्कूल, मुंगेली नाका चौक के पास   आज एक तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने साइकिल से जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार…

    काली माता की सवारी और सस्पेंस पर आधारित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म मोर जहुरिया 29 मई को होगी रिलीज, कलाकारों ने बिलासपुर प्रेस क्लब में की प्रेसवार्ता और दर्शकों से बड़ी संख्या में फ़िल्म देखने की अपील

    काली माता की सवारी और सस्पेंस पर आधारित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म मोर जहुरिया 29 मई को होगी रिलीज, कलाकारों ने बिलासपुर प्रेस क्लब में की प्रेसवार्ता और दर्शकों से बड़ी संख्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *