उपमुख्यमंत्री ने दिलाई बिलासपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को शपथ अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने रखी पत्रकारों हित की हम मांगे

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिलाया बिलासपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को शपथ, अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने रखीं पत्रकार हित की अहम मांगें

बिलासपुर प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी (वर्ष 2025-2027) का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को शहर के ग्रैंड अंबा होटल में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री  अरुण साव ने नई टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक  धरमलाल कौशिक, नगर निगम बिलासपुर की महापौर  पूजा विधानी, नगर निगम सभापति  विनोद सोनी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष  भारत कश्यप तथा कोटा विधायक  अटल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

📌 नव निर्वाचित कार्यकारिणी इस प्रकार है:

अध्यक्ष – अजीत मिश्रा

उपाध्यक्ष – विजय क्रांति तिवारी

सचिव – संदीप करिहार

कोषाध्यक्ष – किशोर सिंह ठाकुर

सह सचिव – हरिकिशन गंगवानी

कार्यकारिणी सदस्य – कैलाश यादव

सभी पदाधिकारियों को उपमुख्यमंत्री  अरुण साव ने विधिवत शपथ दिलाई।

पत्रकार हित में उठीं महत्वपूर्ण मांगें

शपथ ग्रहण के पश्चात अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने मंच से पत्रकारों की लंबे समय से लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के समक्ष निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखीं:

 

1.पत्रकारों के लिए भूमि आवंटन – वर्षों से लंबित पत्रकार आवास/कार्यालय हेतु भूमि आवंटन की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने की मांग।

 

2.मेडिकल सुविधा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा योजना – पत्रकारों एवं उनके परिवारों के लिए विशेष चिकित्सा सुविधा एवं स्वास्थ्य सहायता योजना लागू करने की मांग।

 

3.टोल टैक्स में छूट – समाचार संकलन हेतु लगातार आवागमन करने वाले पत्रकारों को टोल टैक्स से मुक्त किए जाने की मांग।

 

4.आपात सहायता कोष – दुर्घटना या आकस्मिक स्थिति में पत्रकारों के लिए सहायता कोष की व्यवस्था।

अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा तथा इन मांगों को शासन स्तर तक मजबूती से रखा जाएगा।

 

उपमुख्यमंत्री  अरुण साव ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और उनकी समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा शपथ ग्रहण उपरांत आयोजित भोज में उपस्थित जनों ने सहभागिता की

Related Posts

सेवा सहकारी समिति सलका नवागांव में हुआ वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का दिया संदेश

 सेवा सहकारी समिति सलका नवागांव में हुआ वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का दिया संदेश बिलासपुर,सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बिलासपुर के नोडल…

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में सहायक परीक्षा नियंत्रक के कथित व्यवहार से छात्र हुए नाराज, कुलपति से की कार्रवाई की मांग

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा नियंत्रक एफ. कुरैशी के कथित अभद्र व्यवहार से विद्यार्थियों में रोष, कार्रवाई की मांग बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा नियंत्रक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *