पी.सी. ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी का आरोप: पुरानी अंगूठी की वापसी पर नहीं मिल रही उचित कीमत, सराफा एसोसिएशन ने एसपी से की शिकायत

पी.सी. ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी का आरोप: पुरानी अंगूठी की वापसी पर नहीं मिल रही उचित कीमत, सराफा एसोसिएशन ने एसपी से की शिकायत

बिलासपुर– अग्रसेन चौक में स्थित ब्रांडेड ज्वेलरी शोरूम, पी.सी. ज्वैलर्स, विवादों के घेरे में आ गया है। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने शोरूम पर ग्राहकों को ठगने और आभूषणों की वापसी  पर वर्तमान बाजार दर के अनुसार भुगतान न करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को एक औपचारिक शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि खरसिया निवासी पारस पटेल ने 11 जून 2018 को बिलासपुर के अग्रसेन चौक स्थित पी.सी. ज्वैलर्स से एक हीरा जड़ित सोने की अंगूठी खरीदी थी।

अंगूठी का विवरण: 5.620 ग्राम (14 कैरेट सोना) और 0.46 सेंट हीरा।

खरीद मूल्य (2018): ₹85,799

पीड़ित का आरोप है कि जब वह उसी अंगूठी को वर्तमान दर पर वापस बेचने शोरूम पहुंचा, तो उसे खरीद मूल्य से भी कम राशि देने की पेशकश की गई। जबकि पिछले 8 वर्षों में सोने की कीमतों में भारी उछाल आया है।एसोसिएशन का कहना है कि मेकिंग चार्ज काटकर अंगूठी की वर्तमान कीमत कम से कम ₹1,17,299 होनी चाहिए, लेकिन शोरूम प्रबंधन इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है।

बिलिंग में पारदर्शिता का अभाव

शोरूम द्वारा दिए गए मूल बिल में सोने के भाव, हीरे के भाव और लेबर चार्जेस का अलग-अलग विवरण नहीं दिया गया था। बिल में केवल कुल वजन और कुल कीमत दर्शाई गई थी, जिसे एसोसिएशन ने ग्राहकों को अंधेरे में रखने की एक रणनीति बताया है।

सराफा एसोसिएशन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसे ‘ब्रांडेड शोरूमों द्वारा चलाया जा रहा लूट का व्यापार’ करार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि इसकी शिकायत राष्ट्रीय स्तर पर की जाएगी। यह एक गंभीर अपराध है। बीआईएस ,उपभोक्ता फोरम सहित अन्य फर्म में इसकी शिकायत दर्ज की जाएगी और पूरे छत्तीसगढ़ में जन जागरूकता के लिए सराफा संगठन द्वारा आंदोलन भी चलाया जाएगा।

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट पर उठाए सवाल

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *