बिलासपुर में NFIR की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में बड़ा संकल्प OPS बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा:

बिलासपुर नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (NFIR) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में एक अहम संकल्प प्रस्ताव पारित करते हुए यह घोषणा की गई कि ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) की बहाली तक संगठन निरंतर संघर्षरत रहेगा। साथ ही रेलवे के निजीकरण को रोकने एवं रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।

एनएफआईआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुमान सिंह ने नए श्रम कानूनों को कर्मचारी विरोधी बताते हुए उन्हें वापस लेने की मांग की। साथ ही केंद्र सरकार से 8वें वेतन आयोग को जल्द लागू करने की भी अपील की गई।एनएफआईआर के जोनल मीडिया प्रभारी लक्ष्मण राव एवं मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल प्रवक्ता गोपी राव ने बताया कि 9, 10 एवं 11 अप्रैल को मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभा का आयोजन किया गया।

ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली एवं अन्य मांगों को लेकर बिलासपुर रेल क्षेत्र में विशाल महारैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में रेल कर्मचारियों ने भाग लेकर इसे ऐतिहासिक सफलता दिलाई।इसी दिन आयोजित खुले सत्र में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएफआईआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुमान सिंह ने की और संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला।

मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के महामंत्री पीतांबर लक्ष्मीनारायण ने स्वागत भाषण दिया। इस दौरान देश के 17 रेलवे जोनों से आए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान किया गया। जोनल अध्यक्ष डी.के. स्वाइन ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन जोनल कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र रवि धल ने किया। अधिवेशन में 17 रेलवे जोनों के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिलासपुर में मटकी बांधते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक।

    बिलासपुर में मटकी बांधते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक। बिलासपुर जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारी उस वक्त हादसे में बदल गई, जब…

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण बिलासपुर। 28 अगस्त की रात हुए विवाद, पथराव, तोड़फोड़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *