अंबेडकर जयंती पर बिलासपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, संघ कार्यकर्ताओं ने किया नमन

अंबेडकर जयंती पर बिलासपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, संघ कार्यकर्ताओं ने किया नमन

बिलासपुर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिलासपुर के तत्वाधान में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर नगर के सभी स्वयंसेवक बंधु प्रातः 6:30 बजे छत्तीसगढ़ स्कूल परिसर में एकत्रित हुए, जहां से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा अनुशासित एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची, जहां डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।अंबेडकर चौक में आयोजित उद्बोधन कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष एवं उनके द्वारा भारतीय संविधान के निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की दूरदर्शिता, सामाजिक समरसता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं अखंड भारत की उनकी परिकल्पना आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक संविधान के निर्माण में डॉ. अंबेडकर की भूमिका ऐतिहासिक रही है, जिसे सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व की भावना को सशक्त करने का आह्वान भी किया गया।इस गरिमामय अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत, विभाग, जिला एवं नगर स्तर के वरिष्ठ, ज्येष्ठ एवं सक्रिय स्वयंसेवक बंधुओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

  • Related Posts

    बिलासपुर में मटकी बांधते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक।

    बिलासपुर में मटकी बांधते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक। बिलासपुर जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारी उस वक्त हादसे में बदल गई, जब…

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण बिलासपुर। 28 अगस्त की रात हुए विवाद, पथराव, तोड़फोड़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *