संचिता मिश्रा ने बढ़ाया बिलासपुर का मान

बिलासपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में बिलासपुर की छात्रा संचिता मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस शानदार सफलता के साथ उन्होंने न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

सेंट फ्रांसिस स्कूल की मेधावी छात्रा संचिता मिश्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार सहित शहरभर में खुशी का माहौल है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संचिता ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अपनी माता के निरंतर सहयोग को दिया। संचिता ने भविष्य में एक सफल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का लक्ष्य भी व्यक्त किया।संचिता मिश्रा स्वर्गीय वरिष्ठ पत्रकार मुकेश मिश्रा एवं ललिता मिश्रा की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  • Related Posts

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के प कार्यक्रम “हमर…

    पिता की सीख से राजनीति की पाठशाला तक पहुंचे अमर अग्रवाल, बोले- जो नहीं आता, उसे सीखना मेरा जुनून

    हमर पहुना’ में बिलासपुर विधायक,पूर्व मंत्री ने सुनाया बचपन से अब तक का राजनीतिक सफर, पिता को बताया अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक; संजीवनी 108, महतारी एक्सप्रेस 102 से अरपा तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *