नारायणा स्कूल पर उठे सवालों का जवाब, प्रबंधन ने दी स्पष्ट सफाई

नारायणा स्कूल पर उठे सवालों का जवाब, प्रबंधन ने दी स्पष्ट सफाई

बिलासपुर. सोशल मीडिया पर नारायणा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के खिलाफ जो दावे किए जा रहे हैं, उन पर स्कूल प्रबंधन ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। प्राचार्य प्रभात चंद्र झा ने बताया कि ये सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल सभी नियामक और कानूनी निर्देशों का पालन कर रहा है। हाल ही में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने स्कूल की जांच की, जिसमें उन्हें पूरी मंजूरी दी गई है।

प्रभात चंद्र झा ने बताया कि कक्षा 8वीं तक बोर्ड मान्यता अनिवार्य नहीं है, और यह राज्य शिक्षा विभाग के दायरे में आता है। बोर्ड की संबद्धता सिर्फ कक्षा 9 और उससे ऊपर के लिए ज़रूरी है, और स्कूल ने CBSE से कक्षा 9 में प्रवेश की स्वीकृति भी प्राप्त कर ली है।

स्कूल ने यह भी बताया कि कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं राज्य द्वारा आयोजित सेंट्रल परीक्षा होती हैं, न कि बोर्ड परीक्षा। सभी प्रक्रियाएं अभिभावकों की सहमति से हुई हैं, और सभी दस्तावेज़ सरकारी पोर्टल पर उपलब्ध हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति सत्यापन कर सके। प्रबंधन ने सभी से आग्रह किया कि वे अफवाहों से दूर रहें और तथ्यों पर आधारित निर्णय लें।

Related Posts

राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं

राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं बिलासपुर। शहर के अयोध्या नगर में राम दरबार उत्सव मंडली की ओर से 11…

खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *