भाजपा के प्रदेश संगठन में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर राजेश त्रिवेदी ने प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

बिलासपुर। भाजपा के प्रदेश संगठन में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर राजेश त्रिवेदी ने प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने का अवसर भी है।इस दौरान वे रायपुर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव साय, महामंत्री पवन साय एवं अजय जाल्यवाल से मुलाकात कर धन्यवाद दिए। रायपुर स्थित कार्यालय में हुई इस मुलाकात में उन्होंने संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर चर्चा की।राजेश त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश भाजपा में संगठन को और सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने बिलासपुर जिले में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया और इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की बात कही।उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में जिस प्रकार संगठन में कार्य किया गया है, उसी तरह आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी और संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।राजेश त्रिवेदी ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने तथा भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ कार्य किया जाएगा।

  • Related Posts

    अटल प्रतिमा घोटाले पर भड़का जनाक्रोश: युंका नेता विकास सिंह और एहतेशाम, ईशाक के नेतृत्व में कटघोरा वासियों ने खोला मोर्चा, FIR की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन

    अटल प्रतिमा घोटाले पर भड़का जनाक्रोश: युंका नेता विकास सिंह और एहतेशाम, ईशाक के नेतृत्व में कटघोरा वासियों ने खोला मोर्चा, FIR की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कटघोरा पूर्व प्रधानमंत्री एवं…

    युवा नेतृत्व को अवसर देकर आगे बढ़ा रही भाजपा रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी

    युवा नेतृत्व को अवसर देकर आगे बढ़ा रही भाजपा रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी बिलासपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ ने संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *