PM मोदी के 25 साल: भाजपा का एक महीने का सेवा संकल्प अभियान!!

PM मोदी के 25 साल: भाजपा का एक महीने का सेवा संकल्प अभियान

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा देशभर में इस बार एक महीने तक विशेष सेवा संकल्प अभियान चलाने जा रही है। इसी सिलसिले में बिलासपुर भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।पत्रकार वार्ता में बिल्हा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को जनता तक पहुंचाने और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जाएगा।धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने राजनीतिक कार्यकाल की शुरुआत की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक उनकी 25 वर्ष की यात्रा जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ी।भाजपा का दावा है कि इस दौरान गरीब कल्याण, आवास, राशन, सामाजिक सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम हुआ। पार्टी के मुताबिक करोड़ों गरीब परिवारों को आवास, बड़ी संख्या में लोगों को मुफ्त राशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिला, जबकि कोविड महामारी के दौरान बड़े पैमाने पर निशुल्क टीकाकरण किया गया।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अभियान

भाजपा के मुताबिक 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस सेवा संकल्प अभियान में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके बाद पूरे एक महीने तक बूथ, मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर 12 सूत्रीय कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा और जनसंपर्क गतिविधियां संचालित की जाएंगी।धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की पहचान और सम्मान बढ़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को मिले 37 अंतरराष्ट्रीय सम्मानों का उल्लेख करते हुए इसे देश के 140 करोड़ लोगों के सामर्थ्य का सम्मान बताया।भाजपा का कहना है कि इस अभियान के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संदेश को आगे बढ़ाया जाएगा।पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री प्रदीप कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी के.के. शर्मा और जिला मीडिया सहप्रभारी दुर्गेश पाण्डेय मौजूद रहे।यानी भाजपा इस बार सेवा पखवाड़े से आगे बढ़कर पूरे एक महीने तक सेवा संकल्प अभियान के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की राजनीतिक यात्रा और सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाने की तैयारी में है।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *