बिलासपुर में मनाया गया राष्ट्रीय वन शहीद दिवस, वन शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

बिलासपुर में मनाया गया राष्ट्रीय वन शहीद दिवस, वन शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

बिलासपुर देश के जंगलों, वन्यजीवों और पर्यावरण की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वन अधिकारियों और कर्मचारियों की स्मृति में हर वर्ष 11 सितंबर को राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया जाता है।इसी कड़ी में बिलासपुर में भी राष्ट्रीय वन शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। बिलासाताल उद्यान स्थित शहीद स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक मनोज कुमार पाण्डेय और मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी श्रीमती प्रियंका पाण्डेय सहित वन विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।इस दौरान उप वनमंडलाधिकारी बिलासपुर टी.आर. मरई, उप वनमंडलाधिकारी अनुसंधान एवं विस्तार वनमंडल बिलासपुर प्रकाश कुजुर, उप वनमंडलाधिकारी कोटा अनिल भास्करन, रेंज अधिकारी बिलासपुर यशपाल सिंह वर्मा, परिक्षेत्र अधिकारी रितु साहू सहित उड़नदस्ता प्रभारी, अनुसंधान एवं विस्तार वनमंडल तथा बिलासपुर वनमंडल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेकार्यक्रम के दौरान वन शहीदों के बलिदान को याद किया गया और वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए उनके योगदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जंगल और वन्यजीवों की रक्षा केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज और स्थानीय समुदाय की भी साझा जिम्मेदारी है। वन शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरणा देता रहेगा।वन शहीदों की शहादत को नमन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *