पत्रकारों ने किया 40 यूनिट रक्तदान, राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पेश की मानवता की मिसालबिलासपुर प्रेस क्लब में लगा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और हेलमेट देकर किया सम्मानित

पत्रकारों ने किया 40 यूनिट रक्तदान, राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पेश की मानवता की मिसालबिलासपुर प्रेस क्लब में लगा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और हेलमेट देकर किया सम्मानित

बिलासपुर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर बिलासपुर के पत्रकारों ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में करीब 40 यूनिट रक्तदान किया। प्रेस क्लब बिलासपुर में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान किया। इस अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया।श्रीजा एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। अपने व्यस्त पत्रकारिता कार्यक्षेत्र के बीच समय निकालकर पत्रकारों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। वहीं, साईं ब्लड एंड कंपोनेंट्स सेंटर के संचालक सुदर्शन सिंह राजपूत एवं उनकी टीम ने रक्त संग्रहण की व्यवस्था संभाली।इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। एक यूनिट रक्त भी किसी मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।कार्यक्रम में रक्तदान के साथ स्वास्थ्य और यातायात सुरक्षा को लेकर भी जागरूकता का संदेश दिया गया। पत्रकारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई, वहीं प्रेस क्लब की ओर से रक्तदाताओं एवं पत्रकारों को हेलमेट प्रदान कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों की इस पहल ने यह संदेश दिया कि पत्रकारिता केवल खबरों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले प्रेस क्लब पदाधिकारियों, पत्रकारों और रक्त संग्रहण टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    शाबाश बिलासपुर पुलिस! महज एक घंटे में गुम हुई 6 साल की मासूम को Dial 112 की टीम ने सकुशल खोज निकाला

    बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस और Dial 112 की टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए महज एक घंटे के भीतर गुम हुई 6 साल की मासूम बच्ची को…

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *