अयोध्या विहार में बीमार गाय के लिए 1962 पर किया फोन, महज 5 मिनट में पहुंची मोबाइल पशु चिकित्सा टीम

अयोध्या विहार में बीमार गाय के लिए 1962 पर किया फोन, महज 5 मिनट में पहुंची मोबाइल पशु चिकित्सा टीम

बिलासपुर। शहर के अयोध्या विहार में पशु चिकित्सा सेवा की तत्परता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। अपोलो अस्पताल के पास एक गाय को मुरझाई हुई और अस्वस्थ अवस्था में देखकर स्थानीय निवासी प्रेम प्रताप सिंह ने पशु चिकित्सा हेल्पलाइन नंबर 1962 पर कॉल किया।

कॉल करने के महज 5 मिनट बाद मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने गाय की स्थिति का जायजा लिया और तत्काल आवश्यक उपचार शुरू किया। समय पर मिले उपचार के बाद अब गाय स्वस्थ बताई जा रही है। मौके पर पहुंची यह गाड़ी मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई है, जिसे 1962 हेल्पलाइन सेवा से जोड़ा गया है। इस सेवा के माध्यम से बीमार और जरूरतमंद पशुओं तक पशु चिकित्सकीय सुविधाएं पहुंचाई जाती हैं। इसके अंतर्गत पशुओं की जांच, उपचार और टीकाकरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

अयोध्या विहार निवासी प्रेम प्रताप सिंह की इस पहल और महज 5 मिनट में टीम के पहुंचने से एक बेजुबान पशु को समय पर उपचार मिल सका।यह घटना बताती है कि यदि हमारे आसपास कोई पशु बीमार या संकट की स्थिति में दिखाई दे, तो उसकी मदद के लिए 1962 हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    शाबाश बिलासपुर पुलिस! महज एक घंटे में गुम हुई 6 साल की मासूम को Dial 112 की टीम ने सकुशल खोज निकाला

    बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस और Dial 112 की टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए महज एक घंटे के भीतर गुम हुई 6 साल की मासूम बच्ची को…

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *