सर्व विप्र महिला समाज ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह, तुलसी पौधों का वितरण कर खेलों के साथ मनाई खुशियां

सर्व विप्र महिला समाज ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह, तुलसी पौधों का वितरण कर खेलों के साथ मनाई खुशियां

बिलासपुर। सर्व विप्र महिला समाज द्वारा बांसिवाला होटल में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।कार्तिक मास के पावन अवसर पर कार्यक्रम में महिलाओं को तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। वहीं दीपावली के विशेष मनोरंजक खेलों का भी आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे कार्यक्रम का आनंद उठाया।

कार्यक्रम के दौरान पीआरओ वर्षा तिवारी ने बताया कि सभी महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ समारोह में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को रिटर्न गिफ्ट भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर समाज की अध्यक्ष ऋचा पाठक सहित पदाधिकारी श्रुति पांडे, गायत्री शुक्ला, नेहा मिश्रा, अंशुल पाण्डेय, पिंकी पांडे, श्वेता शुक्ला, अल्का पांडे, सविता पांडे, नीलिमा शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, वंदना मिश्रा एवं गायत्री तिवारी सहित समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम ने आपसी प्रेम, एकजुटता और सामाजिक सौहार्द का सुंदर संदेश दिया। हंसी-खुशी और उत्साह के बीच दीपावली मिलन समारोह यादगार बन गया।

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट पर उठाए सवाल

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *