शिशु भवन हॉस्पिटल ने मनाया 16वां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों और कर्मचारियों का हुआ सम्मान

शिशु भवन हॉस्पिटल ने मनाया 16वां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों और कर्मचारियों का हुआ सम्मान

बिलासपुर।  शिशु भवन हॉस्पिटल ने 14 नवंबर को अपना 16वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर 2010 को शुरू हुआ यह संस्थान आज चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में 16 वर्षों का सफर पूरा कर अपनी अलग पहचान बना चुका है।इस खास अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रवि द्विवेदी एवं डॉ. प्रणव अंधारे, विशिष्ट अतिथि डॉ. रोशन शुक्ला और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. मोनिका जायसवाल की उपस्थिति में समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने अस्पताल की 16 वर्षों की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार साझा किए। वहीं स्थापना दिवस को खास बनाते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपहार पैकेट वितरित किए गए और केक काटकर खुशियां मनाई गईं।इसके साथ ही ओपीडी, फार्मेसी, कैजुअल्टी, मिल्क बैंक, आयुष्मान और नर्सिंग विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर अस्पताल के संचालक डॉ. श्रीकांत गिरी और डॉ. पल्लवी गिरी के नेतृत्व एवं चिकित्सा सेवाओं के प्रति समर्पण की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता के पीछे उसकी पूरी टीम की मेहनत, ईमानदारी और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता होती है।

कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक नवल वर्मा ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।16 वर्षों का विश्वास, सेवा और समर्पण… श्री शिशु भवन हॉस्पिटल ने अपनी इस गौरवशाली यात्रा के साथ चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की।

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट पर उठाए सवाल

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *