श्रमदान से चमका तोरवा छठ घाट, 1 किलोमीटर तक गूंजे छठी मैया के जयकारे

श्रमदान से चमका तोरवा छठ घाट, 1 किलोमीटर तक गूंजे छठी मैया के जयकारे

बिलासपुर। सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर बिलासपुर के अरपा तट पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तोरवा छठ घाट पर शनिवार को छठ पूजा समिति के 50 से अधिक स्वयंसेवकों ने करीब पांच घंटे तक श्रमदान कर एक किलोमीटर लंबे घाट की साफ-सफाई की। इस दौरान छठी मैया के जयकारों से पूरा घाट भक्तिमय हो उठा।पिछले 26 वर्षों से पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज और सहजानंद समाज के सहयोग से यहां सामूहिक छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। धीरे-धीरे यह आयोजन किसी एक समाज तक सीमित न रहकर पूरे बिलासपुर शहर की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक समिति के सदस्यों ने घाट की सफाई की। वहीं घाट पर रंग-रोगन, पुल की पुताई, आकर्षक सजावट और विद्युत व्यवस्था भी की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।इधर, घरों में खरना का पारंपरिक प्रसाद तैयार किया गया। व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लिया। अब रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया जाएगा, जबकि सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।तोरवा स्थित अरपा छठ घाट को एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित स्थायी छठ घाट के रूप में पहचान मिली है। पर्व के दौरान यहां हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।छठ पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा ने स्वयं भी श्रमदान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल पूजा और उपासना का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। अरपा तट को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि पर्व की पवित्रता बनाए रखें और घाट पर गंदगी न फैलाएं।श्रमदान, स्वच्छता और सामूहिक सहभागिता के साथ बिलासपुर का तोरवा छठ घाट एक बार फिर आस्था और सामाजिक एकता की मिसाल बनने के लिए तैयार है।

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट पर उठाए सवाल

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *