वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस की जन चौपाल, मतदाता अधिकारों और लोकतंत्र की मजबूती पर हुआ संवाद

वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस की जन चौपाल, मतदाता अधिकारों और लोकतंत्र की मजबूती पर हुआ संवाद

बिलासपुर। लोकतंत्र की मजबूती और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत मंडल स्तरीय जन चौपाल संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मतदाता सूची की पारदर्शिता, मतदान के अधिकार और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मूल भावना को मजबूत करने और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।जन चौपाल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-02 के अध्यक्ष तज्जमुल हक, मंडल क्रमांक-02 के अध्यक्ष गजेन्द्र श्रीवास्तव, मंडल प्रभारी संजीव रतन सिंह और वार्ड क्रमांक-30 के अध्यक्ष अमन गुप्ता सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर आम जनता की भागीदारी बढ़ाना और मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

  • Related Posts

    शाबाश बिलासपुर पुलिस! महज एक घंटे में गुम हुई 6 साल की मासूम को Dial 112 की टीम ने सकुशल खोज निकाला

    बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस और Dial 112 की टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए महज एक घंटे के भीतर गुम हुई 6 साल की मासूम बच्ची को…

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *