बिरसा मुंडा जयंती पर बिलासपुर में निकलेगी विशाल शोभायात्रा, आमसभा में जुटेंगे मुख्यमंत्री सहित दिग्गज नेता

बिरसा मुंडा जयंती पर बिलासपुर में निकलेगी विशाल शोभायात्रा, आमसभा में जुटेंगे मुख्यमंत्री सहित दिग्गज नेता

बिलासपुर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बिलासपुर में 16 नवंबर को जनजातीय गौरव, संस्कृति और परंपरा का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। जनजाति गौरव दिवस आयोजन समिति द्वारा 15 और 16 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 16 नवंबर को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद आमसभा का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री अरुण साव अध्यक्षता करेंगे।आयोजन समिति के अनुसार, 16 नवंबर को सुबह 11 बजे जरहाभाठा स्थित आदिवासी बालक छात्रावास से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें जनजातीय समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शामिल होंगे। शोभायात्रा के माध्यम से जनजातीय समाज की एकजुटता, गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का संदेश दिया जाएगा।इसके बाद दोपहर 1 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में विशाल आमसभा आयोजित होगी। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि और उपमुख्यमंत्री अरुण साव अध्यक्षता करेंगे। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मंत्री रामविचार नेताम और केदार कश्यप सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। पूर्व आईएएस शिशुपाल सिंह सोरी और नीलकंठ टेकाम भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।आमसभा में बिलासपुर जिले के विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह ठाकुर, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव और दिलीप लहरिया सहित जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी और महापौर पूजा विधानी को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा गोंड, उरांव, कंवर, बैगा और हल्बा सहित विभिन्न जनजातीय समाजों के प्रमुख प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी रहेगी।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान को याद करना है। अंग्रेजी शासन के खिलाफ बिरसा मुंडा के संघर्ष ने आदिवासी समाज में स्वाभिमान और अधिकारों के प्रति जागरूकता की नई चेतना जगाई थी। आज भी उनका जीवन और बलिदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।आयोजन समिति की संयोजक वंदना उइके सहित राजीव ध्रुव, देवीसिंह पोर्ते, जितेंद्र ध्रुव, धनेश्वर सिंह नेताम और राहुल जगत ने बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी। समिति ने जनजातीय समाज के सभी वर्गों, सामाजिक संगठनों और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।कुल मिलाकर 16 नवंबर को बिलासपुर में निकलने वाली यह विशाल शोभायात्रा और आमसभा जनजातीय एकता, संस्कृति और गौरव का बड़ा आयोजन बनने जा रही है।

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट पर उठाए सवाल

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *