सुधा गुप्ता को लोकतंत्र प्रहरी (नारी शक्ति) में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर जिला महामंत्री पद पर नियुक्ति

सुधा गुप्ता को लोकतंत्र प्रहरी (नारी शक्ति) में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर जिला महामंत्री पद पर नियुक्ति

बिलासपुर। लोकतंत्र प्रहरी (छत्तीसगढ़) संगठन में नारी शक्ति को मजबूत करने की दिशा में सुधा गुप्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने की सहमति तथा प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर उन्हें लोकतंत्र प्रहरी (नारी शक्ति) का बिलासपुर जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस नियुक्ति पर सुधा गुप्ता ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी के साथ करेंगी।उन्होंने आगे कहा कि संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, नारी शक्ति को सशक्त बनाने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए वह सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।

सुधा गुप्ता की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

  • Related Posts

    शाबाश बिलासपुर पुलिस! महज एक घंटे में गुम हुई 6 साल की मासूम को Dial 112 की टीम ने सकुशल खोज निकाला

    बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस और Dial 112 की टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए महज एक घंटे के भीतर गुम हुई 6 साल की मासूम बच्ची को…

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *