बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों की दीपावली की मिठास पर लगा ब्रेक! परिजनों की मिठाई रोकी गई, कलेक्टर संजय अग्रवाल की सख्ती के बाद जेल प्रबंधन को देने पड़े निर्देश

बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों की दीपावली की मिठास पर लगा ब्रेक! परिजनों की मिठाई रोकी गई, कलेक्टर संजय अग्रवाल की सख्ती के बाद जेल प्रबंधन को देने पड़े निर्देश

बिलासपुर सेंट्रल जेल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और मानवीय संवेदनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दीपावली के त्योहार पर जहां हर कोई अपने परिवार के साथ खुशियां बांट रहा था, वहीं जेल में बंद कैदियों तक उनके परिजनों द्वारा भेजी गई मिठाई पहुंचने से पहले ही रोक दी गई।

आरोप है कि जेल में बंद अपने परिजनों के लिए दीपावली की मिठाई लेकर पहुंचे लोगों को मुख्य द्वार से ही वापस लौटा दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला जेलर कोकिला वर्मा ने मिठाई अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी।इस फैसले के बाद परिजनों में नाराजगी देखने को मिली। सवाल यह भी उठने लगे कि जब प्रदेश की दूसरी जेलों में सुरक्षा जांच के बाद मिठाई अंदर भेजी जा रही थी, तो बिलासपुर सेंट्रल जेल में अलग नियम क्यों अपनाया गया?

मामले में जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे। आखिर त्योहार के दिन बंदियों तक उनके परिवार का स्नेह पहुंचाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई?

मामला सामने आने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने हस्तक्षेप किया। बताया जा रहा है कि कलेक्टर ने जेल अधीक्षक से फोन पर चर्चा की। इस दौरान मिठाई रोकने के पीछे अधिक मात्रा में मिठाई आने का तर्क दिया गया।हालांकि, कलेक्टर ने इस पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जेल की व्यवस्था बनाए रखना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। त्योहारों की परंपराएं और बंदियों की भावनाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए। तत्काल व्यवस्था बनाकर कैदियों तक मिठाई पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद जेल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए गए और कैदियों तक मिठाई पहुंचाने का रास्ता साफ हुआ।अब बड़ा सवाल यह है कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है, लेकिन क्या सुरक्षा जांच के बाद परिजनों की ओर से भेजी गई मिठाई बंदियों तक नहीं पहुंचाई जा सकती थी? आखिर त्योहार के मौके पर ऐसी स्थिति क्यों निर्मित हुई?

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट पर उठाए सवाल

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *