त्योहारों पर ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल! पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात, लेकिन भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री की गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी

त्योहारों पर ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल! पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात, लेकिन भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री की गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी

बिलासपुर। त्योहारों को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। यातायात पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि नियमों का पालन करें और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

लेकिन इसी बीच एक तस्वीर ने यातायात व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर आम लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की हिदायत दी जा रही है, वहीं दूसरी

ओर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री की गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी नजर आई।बताया जा रहा है कि गाड़ी के बीच सड़क पर खड़े होने से यातायात बाधित हुआ और सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई।अब सवाल यह है कि जब त्योहारों के दौरान आम लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है, तो क्या राजनीतिक पदाधिकारियों पर भी वही नियम लागू होते हैं? क्या यातायात नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं?

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट पर उठाए सवाल

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *