जय दुर्गा ऑयल की अनूठी पहल: गोसेवा के लिए शुरू हुई निःशुल्क चिकित्सा एंबुलेंस सेवा घायल और बेसहारा गोवंश को मिलेगा मौके पर उपचार, जरूरत पड़ने पर अस्पताल भी पहुंचाएगी एंबुलेंस

जय दुर्गा ऑयल की अनूठी पहल: गोसेवा के लिए शुरू हुई निःशुल्क चिकित्सा एंबुलेंस सेवा घायल और बेसहारा गोवंश को मिलेगा मौके पर उपचार, जरूरत पड़ने पर अस्पताल भी पहुंचाएगी एंबुलेंस

बिलासपुर। जय दुर्गा ऑयल एक्सट्रैक्शन ने अपने 20 वर्षों के गौरवशाली सफर को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए गोसेवा की दिशा में सराहनीय पहल की है। संस्थान द्वारा घायल और बेसहारा गोवंश के उपचार के लिए निःशुल्क गौ चिकित्सा एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है।गुरुवार को सिरगिट्टी स्थित जय दुर्गा एग्रो परिसर में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने गौ चिकित्सा वाहन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं उद्योगपति शिव अग्रवाल, डायरेक्टर प्रमोद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल और देशराज अग्रवाल सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

फोन पर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचेगी एंबुलेंस

इस सेवा की खासियत यह है कि शहर या आसपास के क्षेत्र में कहीं भी कोई गोवंश घायल या बेसहारा अवस्था में मिलता है तो सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंचेगी और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराएगी। वहीं, गंभीर रूप से घायल गोवंश को आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित अस्पताल भी पहुंचाया जाएगा। यह पूरी सेवा निःशुल्क रहेगी।

10 से 15 किलोमीटर के दायरे में मिलेगी सुविधा

फिलहाल इस एंबुलेंस सेवा का लाभ बिलासपुर शहर और आसपास के 10 से 15 किलोमीटर के क्षेत्र में मिलेगा। संस्थान की भविष्य में इस पहल का विस्तार प्रदेश के अन्य बड़े शहरों तक करने की भी योजना है।

20 वर्षों की यात्रा को बनाया यादगार

कार्यक्रम में जय दुर्गा ऑयल एक्सट्रैक्शन की 20 वर्षों की उपलब्धियों और उपभोक्ताओं के साथ बने विश्वास के रिश्तों को याद किया गया। ‘विश्वास का उत्सव’ थीम पर आयोजित समारोह में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संस्थान की पहचान केवल व्यावसायिक सफलता से नहीं, बल्कि समाज के प्रति उसके योगदान से भी होती है।जय दुर्गा ऑयल की यह पहल निश्चित रूप से घायल और बेसहारा गोवंश को समय पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट पर उठाए सवाल

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *